मैनपुरी: BJP प्रत्याशी जयवीर सिंह ने डिंपल यादव पर कसा तंज, कहा…

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने सोमवार को मैनपुरी में अपना नामांकन कर दिया है। सिंह ने डिंपल यादव की ओर से भाजपा के घोषणा पत्र को झुनझुना बताए जाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि असल झुनझुना तो उनके पति का था, जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी और गुंडई के चलते मतदान रद्द हो गया था।

नामांकन दाखिल करने के बाद जयवीर सिंह काफी उत्साहित नजर आए। कार्यकर्ताओं में दम भरते हुए ये कहा कि अभी नहीं तो कभी नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति- धर्म की राजनीति नहीं करती। जनता इस बार ये साबित कर देगी।

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा जाति पर अपना अधिकार जमाने वालों को इस बार पता चल जाएगा कि क्योंकि जनता अब जागरुक हो चुकी है। उन्होंने ये दावा किया चुनाव में भाजपा इस बार सभी सीटें जीतेगी।